जड़धार गाँव पंचायत का गठन तभी हुआ था जब पूरे देश में ग्राम पंचायतों का गठन हुआ था ताड़धार गाँव टिहरी जिले का एसा पहला गाँव है जिसमें 26 हेमलेट (तोक) गाँव है जड़धार गाँव क्षेत्रफल की दृष्टि से चम्बा खंड का सबसे बड़ा गाँव है जड़धार गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 439.863 हेक्टियर है जिसमें कृषि योग 187.851 भूमि है जड़धार गाँव पूरे टिहरी जिले का एक मात्र गाँव है जिसने सबसे अधिक जंगल बचाया है गाँव में वन सुरक्षा समिति भी है जंगल बचाने के लिए वन पंचायत सरपंच भी चुना गया है गाँव में कुल 22 प्राकृतिक जल स्रोत है यहाँ चार मुख्य मंदिर है
जड़धार गाँव में अब तक कुल 7 ग्राम प्रधान बने है जड़धार गाँव आंदोलन कारी की भूमि भी रहा है इसी गाँव से बीज बचाओ आंदोलन की शुरूआत हुई है इसके अलावा शराब बंदी आंदोलन, चिपको आंदोलन, खनन विरोधी आंदोलन, व मूलभूत सुभिधाएँ जैसे शिक्षा, स्वास्थ, विधुतिकरण, पेयजल आदि के लिए भी समय-समय पर यहाँ आंदोलन हुए है!